CBSE 10वीं में 99.04% स्टूडेंट्स हुए पास, त्रिवेंद्रम रीजन टॉप; दिल्ली 14वें नंबर पर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं का रिजल्ट आज मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी कर दिया। इसमें 99.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। पास होने वाले लकड़ों के मुकाबले लड़कियों का प्रतिशत 0.35% ज्यादा रहा है। 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 13 हजार 767 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 20 लाख 97 हजार 128 स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया गया है। वहीं 16 हजार 639 स्टूडेंट्स का रिजल्ट अभी तैयार नहीं हुआ है। इनका रिजल्ट जारी करने की तारीख बाद में बताई जाएगी। CBSE के मुताबिक 57,824 स्टूडेंट्स को 95% से ज्यादा मार्क्स मिले हैं। वहीं 2 लाख छात्रों का स्कोर 90 से 95% के बीच रहा है।

रीजन वाइज देखें तो 99.99% रिजल्ट के साथ त्रिवेंद्रम रीजन टॉप पर रहा है।

रीजन - रिजल्ट

त्रिवेंद्रम - 99.99%
बेंगलुरु - 99.96%
चेन्नई - 99.94%
पुणे - 99.92%
अजमेर - 99.88%
पंचकूला - 99.77%
पटना - 99.66%
भुवनेश्वर - 99.62%
भोपाल - 99.47%
चंडीगढ़ - 99.46%
देहरादून - 99.23%
प्रयागराज - 99.19%
नोएडा - 98.78%
दिल्ली वेस्ट - 98.74%
दिल्ली ईस्ट - 97.80%
गुवाहाटी - 90.54%