उत्तरप्रदेश : छेड़छाड़ के आरोपी को जैसे ही मिली जमानत। पीड़िता को उठा तीन दिन तक किया दुष्कर्म

प्रदेश के घाटमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक आरोपी छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के आरोप में जेल में बंद था और जैसे ही उसे जमानत मिली वह उसे उठा ले गया और तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि तीन दिन दुष्कर्म के बाद हालत बिगड़ने पर घर के बाहर फेंककर भाग गया था। साढ़ थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत करते ही आरोपी अरविंद को हिरासत में ले लिया गया। प्रथमदृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग लग रहा है। फिर भी आरोपों की जांच की जा रही है।

किशोरी के परिजनों ने साढ़ थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अरविंद पासवान के खिलाफ एक वर्ष पहले छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद 17 अगस्त की देर शाम किसी काम से निकली किशोरी को वह नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गया। उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। फिर गंभीर हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग गया। लोकलाज के डर से परिजन तीन दिन मामला दबाए रहे। मंगलवार को किशोरी को लेकर थाने आकर तहरीर दी।