अंडरवियर के अंदर 15 लाख का सोना, पेस्ट बनाकर छुपाया था, देख कस्टम विभाग भी हैरान

तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट में कस्टम विभाग उस समय हैरान रह गया जब उन्होंने एक सोना तस्करी वाले शख्स को पकड़ा। शख्स ने अंडरवियर के अंदर पेस्ट बनाकर सोना छुपाया हुआ था। शख्स ने इतने शातिराना तरीके से सोने को छुपाया हुआ था कि उसे पकड़ पाना मुश्किल था। लेकिन फिर भी कस्टम विभाग ने उसे पकड़ ही लिया। उसके पास से 24 कैरेट 301 ग्राम सोने का पेस्ट मिला, जिसकी कीमत 15.31 लाख रुपये बताई जा रही है। शख्स ने अंडरवियर के अंदर इसे छुपा रखा था। शख्स सिंगापुर से त्रिची के आया था।

हैरानी की बात ये है कि सिंगापुर से वह त्रिची भी पहुंच गया लेकिन इस बीच चेकिंग में कहीं भी वह पकड़ा नहीं गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

महिला के प्राइवेट पार्ट में मिला 2 किलोग्राम सोना

ऐसा ही एक मिलता जुलता मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता से भी सामने आया था। कोलकाता के एयरपोर्ट पर सूडान की एक महिला को कस्टम के अधिकारियों गिरफ्तार किया था। महिला ने प्राइवेट पार्ट और अंडरवियर में लगभग 2 किलोग्राम सोना छिपा रखा था। पुलिस को महिला के अंडरवियर से कुल 1,930 ग्राम सोना मिला। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 96,12,446 रुपए बताई गई।

चलने के तरीके से हुआ शक

पुलिस ने बताया कि सूडान की रहने वाली महिला लैमिल अब्देलराजेग शरीफ विमान से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी थी। इसके बाद कस्टम के अधिकारियों ने उसे ग्रीन चैनल पार करने की अनुमति देने से पहले, उसके वीजा, पासपोर्ट और अन्य दस्तोवेजों की जांच की। इसके बाद उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर प्रवेश करने की अनुमति दी गई लेकिन उसके चलने के तरीके को देखकर एयर इंटेलिजेंस यूनिट को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान अवैध रूप से सोना ले जाने की बात महिला ने कबूल कर लिए। उसके बाद महिला की तलाशी ली गई, तो प्राइवेट पार्ट और अंडरवियर से करीब 2 किलोग्राम सोना निकला।