दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक कैब चालक ने लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला भारत नगर इलाके का हैं। मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार (30) के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के एक परिचित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी के फरार दोस्त की तलाश कर रही है। रात में वह अपने दोस्त के साथ था और विपिन से लिफ्ट मांगी थी। उसके मना करने पर उनके बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोस्त विपिन के जांघ पर चाकू मारकर फरार हो गया। विपिन वहां काफी देर तक पड़ा हुआ था। जिससे उसके शरीर से काफी खून निकल गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है।
मृतक सपरिवार सी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था और कैब चलाता था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को संगम पार्क के पास एक कैब चालक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चालक के जांघ में चाकू घोपा गया था और वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने घायल चालक को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। अत्यधिक खून निकल जाने की वजह से विपिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल पर छानबीन शुरू की। पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला कि चालक का दो युवकों से झगड़ा हुआ था और उसमें से एक ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और जहांगीरपुरी निवासी तपन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि विपिन उसका जानकार था। वह सब साथ ही स्मैक का सेवन करते थे।