वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कार, मोबाइल, और टीवी जैसे कई प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, कैंसर के इलाज में काम आने वाली 36 जीवन रक्षक दवाओं पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी कम की गई है, जिससे इन दवाओं के दाम घटेंगे और गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती हो सकेंगी। मिनरल्स पर कस्टम ड्यूटी में कटौती
वित्त मंत्री ने कोबाल्ट पाउडर, लीथियम आयन बैटरी अपशिष्ट, स्क्रैप और 12 अन्य मिनरल्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से हटा दिया है। इसका उद्देश्य भारत में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करना है। इस फैसले से भारतीय उद्योगों को मदद मिलेगी और आयात पर निर्भरता कम होगी।
यह वित्त मंत्री का लगातार आठवां बजट था, जिसमें उन्होंने पारंपरिक 'बही-खाता' शैली के साथ एक डिजिटल टैबलेट के माध्यम से बजट पेश किया। ये प्रोडक्ट्स हुए सस्ते
टीवी मोबाइल इलेक्ट्रिक कार ईवी बैटरी कैंसर की दवाएं जीवन रक्षक दवाएं