उत्तरप्रदेश : गर्दन काटकर बेरहमी से की गई अधेड़ की हत्या, हाईवे किनारे मिला शव

फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव में हाईवे किनारे एक अधेड़ का शव मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। घटनास्थल से एक पानी की बोतल, चप्पल, कंबल, तकिया बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम ने जांच को नमूने लिए हैं।

कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया व्यक्ति पहनावे से मजदूर पेशे वाला लगता है। वह किसी वाहन का चालक व खलासी भी हो सकता है। रोड पर भी खून फैला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले रोड पर पिटाई की गई है। उसके बाद खंती में गर्दन धड़ से अलग की गई और चेहरे पर भी पहचान छुपाने के लिए चोट पहुंचाने की कोशिश की गई है।