मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में लगा बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा, थोड़ी देर में शुरू होंगे अंतिम दर्शन

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए थोड़ी देर में लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डन नंबर 5 में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद दोपहर 2 बजे स्पोर्ट्स क्लब से शवयात्रा शुरू होकर विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह और हिंदू सेमेट्री तक पहुंचेगी। अंत्येष्टि 3:30 बजे की जाएगी।

बता दे, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को करीब तीन दिन बाद भारत लाया जा सका। आज सुबह अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा। जहां उनके फैंस से लेकर सभी लोग 9.30 से 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए मिल सकेंगे। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में श्रीदेवी का विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था इसीलिए उनके बंगले भाग्य को सफेद रंग के कपड़े रंग से ढका जाएगा।