बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का निधन

लम्बी बीमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया। उन्होंने 141 फिल्मों में काम किया था। वो 70 साल के थे। वो अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में मंत्री भी बने थे। पिछले कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

बता दें कि कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर पर सामने आई थी, जिसमें वे काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे। विनोद खन्ना ने बतौर विलेन फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। हालांकि एक समय वह ओशो से प्रभावित होकर संन्यास भी ले लिया था। बाद में उन्होंने फिर वापसी की।

विनोद खन्ना का जन्म एक बिजनेस फैमिली में 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। 1947 मेंबंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था। वे नासिक के एक बोर्डिग स्कूल में पढ़े।

विनोद की पहली शादी 1971 में गीतांजली से हुई थी। पहली शादी से दो बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हैं। ओशो के अनुनायी बनने के बाद परिवार से दूरी बन गई और उनकी पहली शादी टूट गई. फिर उन्होंने 1990 में कविता से शादी की। दूसरी शादी से उनके एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं।