त्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर, बीजेपी की सरकार बनना तय

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में बीजेपी अपने शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य में चली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के बाद राज्य में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद जीत का सेहरा त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष विप्लव देव के सर बंध चुका है। 25 सालों से सत्ता पर काबिज माणिक सरकार की सत्ता हाथ से निकल रही है। राज्य में बीजेपी की 60 में से 33 से 41 सीटें आने का अऩुमान लगाया जा रहा है। भाजपा की त्रिपुरा में इस जीत के पीछे 25 सालों से चल रही वाममोर्चा सरकार के खिलाफ राज्य में चल रही सत्ता विरोधी लहर को भी बताया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में हुई प्रधानमंत्री की की धुआंधार रैलियों को भी भाजपा की जीत के पीछे बड़ा कारण बताया जा रहा है।

त्रिपुरा में पहली बार कमल खिलने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी गदगद हैं। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। योगी ने इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि भारत की राजनीति में ये बेहद ही खास दिन है, जब त्रिपुरा में 25 साल से कायम लेफ्ट फ्रंट सरकार को हराकर भाजपा ने अपना जनाधार बनाया है। उन्होंने ये भी कहा कि नागालैंड और मेघायल में भी भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक है।