जीत का अंतर मायने नहीं रखता, जो जीता वहीं सिकंदर : स्मृति ईरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है और हिमाचल प्रदेश में भी वह सत्ता में आती हुई दिख रही है। दोनों राज्यों में भाजपा काफी आगे चल रही है। गुजरात में लगातार छठी बार सरकार बनाती दिख रही भाजपा 182 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 100 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है। वही अगर साल 2012 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो भाजपा को 115 और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं। दोनों राज्यों में मिली भाजपा की जीत पर ख़ुशी का इज़हार करतें हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जो जीतता है वह राजा होता है (द विनर इज किंग)।

ईरानी ने चुनाव रुझानों व बताए जाए रहे परिणामों के आधार पर बताया, "यह हमारे लिए खुशी की बात है। यह विकास की जीत है।"

चुनाव में कांग्रेस द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में कड़ा मुकाबला पेश करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जीत का अंतर मायने नहीं रखते।"

उन्होंने कहा, "जो जीता वही सिकंदर। यह सभी बूथ कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और जो लोग विकास पर विश्वास करते हैं, उनकी जीत है।"