बिहार: रोहतास के अकबरपुर में फर्जी डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, ग्रामीणों ने आगजनी के साथ किया प्रदर्शन

बिहार के रोहतास जिले के अकबरपुर में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला के पति चंदन कुमार ने बताया कि वे नौहट्टा के नावाडीह से प्रसव के लिए डॉक्टर के पास आए थे। उनकी पत्नी के पेट में जुड़वा बच्चा था। डॉक्टर ने 15000 रूपए फीस एवं इलाज के लिया। एक बच्चा नार्मल हुआ दूसरे का आपरेशन करना पड़ा। इस दौरान खून की कमी भी हो गई, तो 7000 रूपए लेकर खून चढ़ाया गया। लेकिन, महिला की हालत बिगड़ गई तब डॉक्टर बाहर ले जाने को कहने लगे, लेकिन उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौक पर जाप नेता तोराब नियाजी ने बताया कि अकबरपुर में बाहर से आकर कई फर्जी डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं, अक्सर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

ग्रामीण मृतक के परिवार को 5 लाख मुआवजा देने एवं डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस सपना क्लिनिक में महिला की मौत हुई है। वहां कोई लेडिज डॉक्टर भी नहीं है, दाई एवं कंपाउछा डिलेवरी कराते हैं। गांव में दलालों के जरीये मरीज फंसा कर लाया जाता और कमीशन खाया जाता है। डॉक्टर क्लिनिक छोड़ फरार बताया जा रहा है।