पटना: अनियंत्रित वाहन ने पुलिस जीप को पीछे से मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

बिहार की राजधानी पटना (Patna) के बेउर जेल इलाके में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां, अनियंत्रित वाहन ने पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया। यह घटना सुबह तकरीबन 4:30 बजे की है। टक्कर मारने के बाद हाइवा भी पलट गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची नजदीकी थाने की पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, पटना में पुलिसकर्मी जीप में सवार होकर गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान आज मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे बेउर जेल क्षेत्र में यह भयानक हादसा हो गया। यहां पुलिस की जीप के पीछे से आ रहे एक हाइवा वाहन ने जीप में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद हाइवा वाहन भी पलट गया। घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।