बिहार: बहन की लव मैरिज से था नाराज, भाई ने बाजार में बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां; हुई मौत

बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाने के एक भाई ने अपनी बहन की बाजार में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव की है और मृतक की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। भाई बहन की लव मैरिज से नाराज था जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी।

5 साल पहले की थी लव मैरिज

परिजनों की मानें तो चांदनी ने 5 साल पहले गांव के ही कुंदन कुमार चौधरी से लव मैरिज की था। शादी करने के बाद दोनों चेन्नई रहने लगे थे। इस दौरान चांदनी के घरवाले उसके इस कदम से काफी नाराज थे। चांदनी ने बीच में एक दो बार घर आने का प्रयास भी किया, मगर परिजन उसे वहीं से भगा देते थे। इसी 28 सितंबर को वह अपने पति के साथ घर आई हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर शुक्रवार देर रात वह अपने सास के साथ दवा खरीदने बाजार गई हुई थी, इतने में ही उसके भाई कुंदन ने उसे देख लिया और देखने के बाद मौके पर ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद लड़की का मृतक भाई और उसके घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही अकबरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसके पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेड दिया। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है।