नालंदा: बेवफाई का बदला लेने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, दुल्हन के काटे बाल, फेविक्विक से चिपका दी आंखे

बिहार के नालंदा से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्यार में धोखा खाई प्रेमिका ने अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काट दिए। इतना ही नहीं फेविक्विक से आंखे भी चिपका दी। इतना करने के बाद भी उसका मन नहीं भरा तो अंत में उसने दुल्हन की जमकर पिटाई भी कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शादी से पहले आरोपी लड़की और इस लड़के का अफेयर चल रहा था। लेकिन उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली। यह घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है।

प्रेमी की शादी की खबर से प्रेमिका इतनी खफा हो गई कि उसने बदला लेने की ठान ली। बदला लेने के मन बना प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां उसने सोते समय दुल्हन के बाल काट दिये और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की। वो दर्द से चीखने लगी। शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लियादुल्हन को इलाज के लिए शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात है।