रक्सौल बिहार बॉर्डर पर 40 लाख की अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नेपाल की सीमा से सटे रक्सौल बिहार बॉर्डर पर NSB जवानों ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जिसकी कीमत बाजार में लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। एसएसबी अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि महिला को रक्सौल रेलवे ढ़ाला के पास से गिरफ्तार किया गया। ये महिला पॉलीथिन में छुपाकर 800 ग्राम अफीम ले जा रही थी। आरोपी महिला को आगे की कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

SSB की 47 वीं बटालियन को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में एक महिला द्वारा अफीम के साथ रक्सौल बॉर्डर पार किए जाने की तैयारी है। इस सूचना के बाद सतर्क हुए एसएसबी जवानों ने बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा और भी सख्त कर दिया। यहां से चेकिंग के दौरान एसएसबी के जवानों ने एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया। इस महिला के पास से जांच के दौरान 40 लाख रुपये की अफीम बरामद हुई है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा के साथ एसआई वंदना देवी, सिपाही आरती देवी, नजरीना बानो शामिल रहीं।