रेलवे ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत देते हुए थर्ड एसी की इकाॅनोमी क्लास लॉन्च की जिसमें 8 फीसदी कम किराया लगेगा। इनमें कैंसिलेशन, कंसेशन और रिफंड पॉलिसी पुराने थर्ड एसी के कोच जैसी होगी। बर्थ की संख्या 83 होगी। हालांकि अभी विभिन्न रूट पर इसके किराए की दर तय नहीं की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इसका किराया स्लीपर के बेस फेयर से 2.5 फीसदी ज्यादा और थर्ड एसी से 8 फीसदी कम होगी।
आईसीएफ (चेन्नई) के रिटायर्ड जीएम और कोच डिजाइनिंग एक्सपर्ट सुधांशु मणि का कहना है कि रेलवे बोर्ड एसी कोच का उत्पादन बढ़ाने को लेकर पॉलिसी बना रहा है। नॉन एसी कोच का उत्पादन कम किया जाएगा। आने वाले 5 साल में एसी कोच को नॉन एसी कोच से रिप्लेस किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया 2023 तक 109 रूट पर 150 निजी ट्रेनों में नॉन एसी कोच लगाए ही नहीं जाएंगे।