गुजरात: स्कूलों में अब 6ठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई जाएगी भागवत गीता

गुजरात सरकार गुरुवार को नई शिक्षा नीति का ऐलान किया है। नई शिक्षा नीति के तहत अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 6ठी से 12वीं कक्षा के तक के बच्चों को भागवत गीता के सिद्धांत और मूल्यों को पढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि स्कूल के बच्चे गीता के ज्ञान और उसके मूल्यों को जान सकें इसके लिए गीता पर वक्तृत्व स्पर्धा, श्र्लोक गान और साहित्य का आयोजन भी किया जाएगा। गुजरात सरकार ने स्कूलों में भगवत गीता को पढ़ाने का ऐलान ऐसे वक्त में किया है, जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

साल के अंत में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल नवंबर या दिसंबर में होने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि राज्य में वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो जाएगा। राज्य में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का शासन है। राज्य में 182 विधानसभा सीटें हैं और विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के लिए 92 सीटों की जरूरत है।