भरतपुर : रिश्ते हुए शर्मसार, चाय में नशीला पदार्थ मिला जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, बहन ने भी दिया साथ

भरतपुर के महिला थाने में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहां चाय में नशीला पदार्थ मिला जीजा ने साली से दुष्कर्म किया जिसमें बहन ने भी अपने अपराधी पति का साथ दिया। 21 साल की लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज करवाया हैं। रिपोर्ट के अनुसार युवती ताऊ की लड़की यानी उसकी गर्भवती बहन के घर गई हुई थी। इस घटना से व्यथित पीड़िता अपने घर आ गई। फिर भी जीजा ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह बार-बार उसे तंग करता रहा। ऐसे में परेशान होकर उसने सारे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद युवती ने अपने जीजा के खिलाफ देर रात महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार युवती के ताऊ की लड़की यानी उसकी बहन गर्भवती थी। ऐसे में उसकी मदद के लिए वह बहन के घर चली गई। ऐसा इसलिए किया, क्योंकि बहन के पति यानी उसके जीजा ने उसे घर के काम में मदद के लिए कुछ माह के लिए वहां बुलवा लिया था। ऐसे में युवती करीब 7 माह से अपनी बहन के घर ही रह रही थी। करीब 3 माह बाद फरवरी में जीजा ने अपनी इस साली को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। यह सब घटना उसकी बहन की मौजूदगी में हुई, इसके बावजूद उसने अपने पति को नहीं रोका। बेहोश होने के बाद उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना में उसकी बहन ने अपने पति का साथ दिया। जब पीड़िता होश में आई तो उसने अपने जीजा का विरोध किया और बहन को रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन बहन ने बात टाल दी।