सवाईमाधोपुर : मौसेरी बहन का रेप कर 10 महीने से फरार था आरोपी, हुआ गिरफ्तार

जिले के बौंली थाना पुलिस के हथ्ते शादी का झांसा देकर रेप करने वाला आरोपी चढ़ा हैं जो दस महीने से फरार चल रहा था। आरोपी एक साल से पीड़िता को शादी का झांसा दे रहा था और रेप कर फरार हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह 10 महीने से अपने रिश्तेदारों के यहां छिपता रहा। पुलिस को जब सूचना मिली की वह अपने गांव आया है तो उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार बौंली थाना में 10 सितम्बर 2020 को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से दुष्कर्म के मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें उसने बताया कि आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार ही है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने तलाशी के लिए टीम गठित की और आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। जांंच में सामने आया कि पीड़िता आरोपी की ही मौसेरी बहन है। एक साल से वह उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। इसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेसी कर दिया गया। अभी पुलिस ने आरोपी की कोरोना जांच करवा उसे क्वारेंटाइन किया है।