नवंबर महीने में 17 दिन बैंकों में बंद रहेगा कामकाज, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में दिवाली, छठ पूजा, भाई दूज समेत कई त्योहार है। जिसके चलते कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आज ही जान लिजिए की पूरे महीने में कब-कब बैंक हॉलिडे रहने वाला है। आज कन्नड़ राज्योत्सव और कुट के चलते जहां बेंगलुरु और इंफाल के बैंकों में कामकाज बंद है। वहीं 3 नवंबर को भी नरक चतुर्दशी को लेकर बेंगलुरु के बैंक फिर बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप पहली तारीख को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ही इस लिस्ट को चेक कर लें, इससे आपको बैंक हॉलिडे की पूरी जानकारी मिल जाएगी...

इस महीने 17 दिन बैंकों में रहेगी छुट्टियां

1 नवंबर 2021 यानि आज- कन्नड़ राज्योत्सव और कुट (बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद)
3 नवंबर 2021– नरक चतुर्दशी ( बेंगलुरु के बैंक में कामकाज बंद रहेगा )
4 नवंबर 2021– दिवाली अमावस्या/काली पूजा (बेंगलुरु को छोड़कर सभी शहरों के बैंक रहेंगे बंद)
5 नवंबर 2021– दिवाली/न्यू ईयर/गोवर्धन पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंकों में कामकाज बंद रहेंगे )
6 नवंबर 2021– भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दिवाली (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंकों में बंद रहेगा कामकाज)
10 नवंबर 2021– छठ पूजा/सूर्य षष्ठी/डाला छठ (पटना और रांची में बैंक हॉलिडे)
11 नवंबर 2021– छठ पूजा (पटना के बैंकों में बंद रहेगा कामकाज)
12 नवंबर 2021– वांगला महोत्सव ( शिलांग में बैंक में कामकाज रहेगा बंद )
19 नवंबर 2021– गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा ( आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंक रहेंगे बंद)
22 नवंबर 2021– कनकदास जयंती (बेंगलुरु के बैंक में बंद रहेगा कामकाज)
23 नवंबर 2021– सेंग कुट्सनेम ( शिलांग के बैंक रहेंगे बंद)

दूसरा शनिवार और रविवार को भी छुट्टी

इन त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही रविवार को भी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। 13 नवंबर 2021 महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेगा इसके अलावा 27 नवंबर 2021 महीने का चौथा शनिवार होने के चलते बैंक में कामकाज बंद रहेगा। 7 नवंबर 2021, 14 नवंबर 2021, 21 नवंबर 2021 और 28 नवंबर 2021 को रविवार पड़ रहा है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।