उत्तरप्रदेश : मामूली विवाद में गोली मारकर हुई चूड़ी गोदाम संचालक की हत्या, लोगों में दहशत का माहौल

आसपास हुई घटनाओं का असर लोगों के जहन में बैठ जाता हैं।ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में जहां चूड़ी गोदाम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इससे लोगों में दहशत का माहौल हैं।जनपद में बड़ी छपट्टी में चूड़ी के गोदाम पर ई रिक्शा में चूड़ी लेकर आए गोदाम संचालक का चालक से विवाद हो गया। चालक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। लोगों ने गोदाम संचालक के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दी।

गोली गोदाम संचालक के लग गई जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र में फायरिंग के बाद पथराव भी हुआ जिससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम भेजा।

वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना में मृतक गोदाम संचालक का नाम अमित गुप्ता है। वहीं हत्या का आरोपी ईरिक्शा चालक दानिश बताया गया है।