पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने दिया अखिलेश को रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि वो लोकसभा का चुनाव रामपुर से लड़ें, यही मुबारकवाद है। जीएसटी के एक साल होने आजम खां ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल के हालात हैं।

रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन था। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से भी अखिलेश के जन्मदिन पर कहा कि वो से रामपुर से चुनाव लडें, यही जन्मदिन की मुबारकबाद होगी।

जीएसटी के एक साल पूरा होने पर कहा कि आर्थिक बर्बादी का एक साल हुआ है। जनता में सहनशीलता और बर्दाश्त करने की क्षमता का एक साल हुआ है। तंज कसते हुए कहा कि जीएसटी बहुत अच्छी है, इसे सख्ती से लागू किया जाए और फावड़ा चलाने वाले मजदूर पर भी इसे लागू किया जाना चाहिए।

उसकी भी एक सौ रुपये रोज की मजदूरी का बैंक खाता हो, जिससे मोदी जी को पता चल सके कि उस मजूदर ने कितना कमाया-खाया और कितना बचाया। कहा कि यह तो अल्लाह, भगवान और वाहे गुरु का किया है तो उसके लिए मोदी जी से क्या शिकायत हो सकती है। मंदसौर में बलात्कार की घटना पर कहा कि देश में अघोषित आपातकाल के हालात हैं। कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है कहेंगे तो जाने क्या सजा पाएंगे।