रामलला के घर दिवाली, सरयू के 24 घाट 6 लाख दीयों से हुए रोशन, तस्वीरें

राजाराम की अयोध्या दीपो से जगमग हो गई है। यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। आज पहली बार रामलला का मंदिर 11 हजार दीपों से जगमगाया है। सरयू के 24 घाट 6 लाख दीयों से रोशन हो रहे हैं। दीपोत्सव में शामिल होने CM योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या पहुंचे है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भगवान राम का मंदिर बनने के इंतजार में दुनियाभर में भक्तों की पीढ़ियां गुजर गईं। भक्तों का यह सपना पीएम मोदी की वजह से पूरा हुआ। आज पांच सदी का संकल्प पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। फोटोज में देखिए अयोध्या का दीपोत्सव...

राम की पैड़ी

सरयू घाट

राम दरबार

CM योगी आदित्यनाथ ने रामलला की पूजा की