आस्ट्रेलिया : लीक हुआ संसद के अंदर का सेक्स विडियो, सवालों के घेरे में आई मॉरिसन सरकार

मंगलवार को आस्ट्रेलिया में तब हंगामा हो गया जब ऑस्ट्रेलिया की संसद के अंदर का एक सेक्स विडियो लीक हो गया। सांसदों और कर्मचारियों के सेक्स वीडियो लीक होने से मॉरिसन सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद महिला सांसदों और देश के नागरिकों में रोष पैदा हो गया। ऑस्ट्रेलिया के लोग प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। संसद की इमातत में अश्लील कृत्य करने के लिए पूरे देश में आरोपियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गया है। महिला मामलों की मंत्री मरिसे पायने ने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले की जांच करानी चाहिए।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस घटना को शर्मनाक बताया। साथ ही तत्काल कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। आम जनता की नाराजगी से बचने के लिए मॉरिसन सरकार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का एलान किया है।

वीडियो लीक करने वाले की पहचान टॉम के रूप में हुई है। उसने बताया कि सरकारी कर्मचारी और सांसद अक्सर संसद के प्रार्थना कक्ष का इस्तेमाल सेक्स करने के लिए करते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि सेक्स वर्कर को संसद की इमारत के अंदर लाया जाता है ताकि गठबंधन सांसदों को खुश किया जा सके। टॉम ने बताया कि कर्मचारियों के बीच में अक्सर अश्लील तस्वीरों का आदान-प्रदान होता है। यह इतना ज्यादा होता है कि वह अब इसके आदि हो गए हैं।

बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की सत्तारुढ़ पार्टी की कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उनके साथ काम करने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने उनका यौन शोषण किया था। एक पीड़िता ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि संसद के चैंबर में उनके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस पर बवाल मचने के बाद प्रधानमंत्री मॉरिसन को माफी मांगनी पड़ी थी।