ऑस्ट्रेलिया ने लगाया भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, क्रिकेट खिलाड़ी भी फंसे भारत में

भारत में कोरोना तबाही मचा रहा हैं जहां हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख तक पहुंच गया हैं और मरने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही हैं। इस कहर को देखते हुए दूसरे देशों ने भारतीय यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा दिया हैं। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हो गया हैं जहां भारतीय पर्यटक और भारत में रह रहे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जो यहां लौटना चाहते हैं, उनके ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जाएगा। साथ ही, जुर्माना भी लगाया जाएगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि नए प्रतिबंध तीन मई से प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को पांच साल की जेल और भारी जुर्माना भरा होगा। अधिकारियों ने बताया कि लगातार कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि यह शुक्रवार को लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों का ही हिस्सा है।

बता दें कि आस्ट्रेलियाई सरकार ने शुक्रवार को भारत से आने जाने वाली सभी उड़ानों को भी 15 मई, 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया की वजह से लगाए गए इस ताजा प्रतिबंध के बाद कई नागरिक और बड़े क्रिकेट खिलाड़ी भारत में फंस गए हैं।