कन्नौज : सोते समय किया गया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, घायल युवक मिला खून से लथपथ

उतरप्रदेश के कन्नौज में एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला जिसमें एक युवक पर सोते समय कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। युवक पर हुए हमले से हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने युवक को कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी अंर्तगत कसियानंदपुर गांव में शनिवार रात नितिन कुमार वर्मा उर्फ सतेंद्र पर दो लोगों ने सोते समय कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। नितिन ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसके बेहोश होते ही हमलावार मौके से भाग निकले। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।