अफगान शरणार्थियों ने पेशावर में लगाए पाक विरोधी नारे, 31 हुए गिरफ्तार

बुधवार देर रात पाकिस्तान के पेशावर में कुछ अफगान शरणार्थियों ने अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पाक विरोधी नारे लगे और सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त भी किया। इस मामले में 31 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। विश्वविद्यालय सड़क पर एक अन्य प्रदर्शन में शामिल 23 अफगान शरणार्थियों को भी गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे अफगानों पर प्रांत में नस्ल, जातीयता और संस्कृति के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप है।

प्रदर्शनकारियों ने हयाताबाद के बाब-ए-पेशावर में विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क को बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी पुलिस कर्मियों पर पथराव कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पाक पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और पाकिस्तान की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। पुलिस भीड़ को खदेड़ने के लिए घटनास्थल गई जहां प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।