अमेरिका: म्यूजिकल प्रोग्राम में फायरिंग, 15 साल के लड़के की मौत, पुलिसवाले समेत कई जख्मी

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। गोलीबारी का ताजा मामला वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से बस 3 किलोमीटर दूर से सामने आया है। इस गोलीबारी में एक पुलिसवाले समेत कई लोग जख्मी हुए है। जख्मी लोगों में से एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई। गोलीबारी की यह घटना एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हुई। स्थानीय अमेरिकी मीडिया आउटलेट के अनुसार, शूटिंग 14वें और यू स्ट्रीट पर 'मोचेला' नामक एक जुनेटीन म्यूजिकल प्रोग्राम की साइट पर या उसके पास हुई। इसमें एक एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगने के साथ और भी लोगों के घायल होने की खबर है।

पुलिसवाले समेत कुल 4 लोगों को गोली लगी थी। इलाके में भीड़ थी, इसलिए पुलिसवाले ने वहां गोली नहीं चलाई थी। घायलों में 15 साल का एक लड़का भी था, जिसकी मौत हो गई।

बता दे, अमेरिका में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए ऐसे हथियारों को बैन किया जाना चाहिए। बाइडेन आने वाले दिनों में बंदूक खरीदने की उम्र 18 साल के बढ़ाकर 21 साल भी कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह किसी का अधिकार छीनना नहीं है, यह बच्चों, परिवारों और समुदायों की रक्षा के लिए है। हम मानते हैं कि हमें बंदूक मालिकों के साथ एक उदाहरण के रूप में व्यवहार करना चाहिए कि हर बंदूक मालिक को कैसे व्यवहार करना चाहिए।