अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया जाएगा, महाराष्ट्र ने प्रस्ताव को मंजूरी दी

मुम्बई। महाराष्ट्र के 'अहमदनगर' का नाम 18वीं सदी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर 'अहिल्यानगर' रखा जाएगा। महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को शहर का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

शहर का नाम बदलने के सरकार के प्रस्ताव की घोषणा सबसे पहले पिछले साल मई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी।

अहमदनगर शहर का नाम अहमद निज़ामशाह के नाम पर पड़ा, जिन्होंने 15वीं शताब्दी में निज़ामशाही राजवंश और अहमदनगर शहर की स्थापना की थी।


2022 में, औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमशः संभाजी नगर और धाराशिव कर दिया गया।

औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब और निज़ाम मीर उस्मान अली खान के नाम पर रखा गया था।