मध्यप्रदेश : ऑनलाइन गेम की लत ने ली युवक की जान, 3 पत्ती में गंवाए 10 लाख, कूदा ट्रेन के आगे

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ऑनलाइन गेम की लत एक युवक की जान ले गई। युवक ने 3 पत्ती के खेल में 10 लाख रुपए गंवा दिए जिसके बाद युवक ने ट्रेन के आगे कटकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। घटना रविवार की रात आठ बजे ब्यावरा के पास पडोनिया गांव की है। मृतक की पहचान विनोद दांगी (30) के रूप में की गई। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। इस वजह से दबाव में था और एक महीने से वह गुमसुम रहता था। विनोद तीन बहनों में इकलौता भाई था। विनोद शादीशुदा था, उसके दो बेटे भी हैं। कुछ दिन पहले वह घर में फांसी लगाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन परिवार वालों की नजर पड़ गई तो उसे बचा लिया गया।

विनोद को जानने वालों के मुताबिक युवक को तीन महीने पहले मोबाइल पर 3 पत्ती गेम खेल रहा था। उसे उसकी लत लग गई थी। तीन बत्ती गेम खेलने के लिए उसने अपनी कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों से रुपए लिए थे। इसमें वह 10 लाख रुपए भी गंवा चुका था। वह दुकान पर बैठकर दिनभर गेम खेलता रहता था। विनोद के पिता हेमराज दांगी बड़े किसान हैं। साथ ही ब्यावरा में भोपाल रोड पर सरपंच ढाबे के पास उनका बड़ा कॉम्प्लेक्स है। इसमें 7 से 8 दुकानें हैं। सभी किराए पर हैं।

विनोद यह कॉम्प्लेक्स देखता था। यहां वह दिनभर बैठा रहता था। ऑनलाइन तीन पत्ती गेम खेलने की लत यहीं से पड़ी। वह गेम में रकम हारता गया और दुकानदारों से लेता गया। तीन महीने में ही उसने 10 लाख रुपए हार गए। इसमें आधा से ज्यादा कर्ज लिए हुए था। ब्यावरा देहता थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस मंगलवार को पीएम कराएगी। परिवार का बयान लिया जाएगा।