Google और Apple के बाद Oracle ने दिया रूस को झटका, बंद कर दी सभी सर्विस

यूक्रेन में युद्ध शुरू करने के बाद रूस की परेशानी कम नहीं हो रही है। Apple और Google के बाद बिजनेस सॉफ्टवेयर जायंट Oracle Corp (ORCL।N) ने रूस को तगड़ा झटका किया है। Oracle Corp (ORCL।N) ने अपने सभी ऑपरेशन को रूस में बंद कर रहा है। इतना ही नहीं Oracle की प्रतिद्वंदी कंपनी SAP ने भी अपनी सेल्स को रूस में बंद करने की घोषणा की है। इसको लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया है।

SAP ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि शांति को फिर बहाल करने के लिए रूस पर इकोनॉमिक सेंक्शन लगाना जरूरी है। इसकी घोषणा कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव Christian Klein ने की। कंपनी ने आगे बताया कि यूक्रेन में मानवीय मदद के लिए 1 मिलियन यूरो की मदद दे रहा है। इसके अलावा वो यूरोप में अपने ऑफिस स्पेस को वेयरहाउसिंग और रिफ्यूजी के लिए कन्वर्ट कर रहा है।

आपको बता दें इससे पहले Apple और Meta ने भी रूस को तगड़ा झटका दे चुका है। Apple ने घोषणा की है वो अपने प्रोडक्ट्स को रूस में सेल नहीं करेगा। गूगल भी कई प्रतिबंध रूस पर लगा चुका है। रूस में गूगल ने अपनी कई सर्विस को बंद कर दी है। Meta ने भी रूस पर डिजिटल स्ट्राइक किया है। Meta ने जानकारी दी थी वो रूसी मीडिया चैनल्स को अपने प्लेटफॉर्म पर रोक रहा है। इसके अलावा Google ने सेफ्टी के लिए Maps के लाइव ट्रैफिक फीचर को यूक्रेन में बंद कर दिया है।