ड्राइविंग नहीं कर सकती, फोटो खींचने पर भी मनाही..., तालिबान ने महिलाओं पर लगाए ये रोक

अफगानिस्तान में सत्ता कब्जाने के बाद तालिबान महिलाओं पर एक के बाद एक प्रतिबंध लगा रहा है। अब तालिबान ने महिलाओं को गाड़ी चलाने पर रोक लगा दी है। तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं को गाड़ी चलाने का लाइसेंस नहीं देने का आदेश दिया है।

इससे पहले तालिबान ने महिलाओं को लंबी दूरी तक बस या अन्‍य वाहनों में अकेले यात्रा करने पर रोक लगा दी थी। तालिबान के आदेश के मुताबिक महिलाएं बस में 70 किमी से अधिक की दूरी अकेले तय नहीं कर सकेंगी। इससे आगे जाने के लिए उनके साथ किसी पुरुष का होना जरूरी होगा।

तालिबान के राज में महिलाएं हाई हील नहीं पहन सकती। ऐसी कोई भी फुटवियर नहीं पहन सकती, जिससे आवाज आती हो। साथ ही महिलाओं को नेल पॉलिश लगाने और मेकअप पर भी मनाही है। महिलाओं को फोटो खींचने, वीडियो बनाने या एक्सपोज करने की सख्त मनाही है।

महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर ऊंची आवाज में कुछ नहीं बोल सकती। बालकनी में खड़ी नहीं हो सकतीं। ताकि कोई भी अनजान शख्स उनकी आवाज न सुन सके और देख सके।

महिलाएं रेडियो या टीवी पर काम नहीं कर सकती। सार्वजनिक सम्मेलन में भी शामिल नहीं हो सकती।