अफगानिस्तान पर बढ़ती जा रही है तालिबान की पकड़, राजधानी काबुल महज 50 किलोमीटर दूर

अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। तालिबान राजधानी काबुल से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर है। तालिबान सूत्रों ने बताया कि लड़ाके काबुल की सीमा से लगी लोगार की प्रांतीय राजधानी फूल-ए-आलम में घुस गए हैं। यह राजधानी काबुल से सिर्फ 50 किलोमीटर की दूरी पर है। मतलब सिर्फ 2 घंटे में ही काबुल पहुंचा जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार को ही तालिबान ने कंधार और लश्कर गाह पर भी अपना कब्जा जमा लिया। तालिबान ने 34 में से 19 प्रांतों और उनकी राजधानियों पर कब्जा कर लिया है।

तालिबान ने निमरोज, जव्ज्जान, सर्पिल, तखारी, कुंदुज, समनगन, फराह, बगलान, बदख्शन, गजनी, हेरात, बदघिश, कंधार, हेलमंद, घोर, ऊरुजगान, जाबूल, लाेगर और पक्तिया पर अपना कब्जा जमा लिया है।

इस बीच राजधानी काबुल में सरकार और सैन्य अधिकारियों की सरगर्मी बढ़ गई है। शुक्रवार को ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक हाईलेबल मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि हम तालिबान से मजबूती के साथ लड़ेंगे।