मेरठ : खजूर में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, दुष्कर्म कर छोड़ा बदहवाश, आरोपी फरार

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई जिसमें युवती को खजूर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और बेहोश कर दिया फिर बेहोशी की हालत में ही आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। बताया गया है कि आरोपी पक्ष ने इज्जत की दुहाई देते हुए किशोरी का निकाह आरोपी शुएब से कराने की बात कही। शनिवार को किशोरी के परिवार वालों ने शुएब के मोहल्ले में एक पंचायत की। इसमें दोनों परिवार के लोगों को बुलाया गया। इसमें निकाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी शुएब ने निकाह से इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर शुएब के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश की गई, मगर वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी शुएब की तलाश में जुटी है।

अहमदनगर निवासी शुएब का किशोरी के घर पर आना-जाना था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर शुएब ने किशोरी को कुछ बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। किशोरी वहां पहुंच गई। आरोप है कि शुएब किशोरी को थोड़ी दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और वहां बात करने के दौरान ही किशोरी को खजूर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खजूर खाने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। आरोप है कि शुएब ने बेहोशी की हालत में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम होश आने पर बदहवाश हालात में किशोरी घर के लिए चली। वहीं, उसकी तलाश कर रहे परिजन रास्ते में मिले। किशोरी ने घटना के बारे में बताया। वहीं किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। यह पता चलने के बाद परिवार के लोग आरोपी शुएब के घर पहुंचे।