पंजाब : पुलिस के हथ्ते चढ़ा व्हाट्सएप पर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला युवक

इस तकनिकी के जमाने में कई लोग इसका उपयोग गलत तरीको से करते हैं। इसका एक मामला सामने आया पंजाब के मोहाली से जहां एक युवक व्हाट्सएप पर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था। इस मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने युवक को साइबर एक्सपर्ट की मदद से गिरफ्तार कर लिया हैं। काफी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी की पहचान छोटू उर्फ अमर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी खरड़ के रूप में हुई है। युवक के पास से लड़कियों को मैसेज भेजने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़कियों को मैसेज भेजने का आदी है।

पुलिस के ध्यान में आया था कि खरड़ एरिया में कोई व्यक्ति लड़कियों को फोन पर अश्लील मैसेज भेजता है। इतना ही नहीं, कोई लड़की उसे रोकती तो आरोपी उसके साथ गाली गलौच करता। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। कई लड़कियां उस वजह से परेशान थीं। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू कर दी गई। जांच में सामने आया कि मैसेज व्हाट्सएप और इंटरनेट के माध्यम से किए जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन निकाल कर उसे दबोच लिया। आरोपी पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऐसे काम करने वाले को माफ नहीं किया जाएगा।