लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप ने सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा, केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलें तेज

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा, जिससे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के संसद में प्रवेश की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, नामांकन की घोषणा के तुरंत बाद पार्टी ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि 56 वर्षीय दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा नहीं जाएंगे। संजीव अरोड़ा का राज्यसभा कार्यकाल 2028 तक है।

दरअसल, लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी विधायक रहे गुरप्रीत सिंह गोगी की मौत हो गई थी जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। पिछले महीने 10 जनवरी की रात को अचानक पिस्टल चलने से गोली लगने से गोगी की मौत हो गई थी।

संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से टिकट देने के बाद इस बात के कयास तेज हो थे कि केजरीवाल उन्हें विधानसभा भेजकरराज्यसभा के सदस्य बन सकते हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे।