ईरान में हुआ दिल दहला देने वाला मामला, हार्ट अटैक से मौत होने के बाद भी शव को दी गई फांसी की सजा

ईरान को अपने फैसलों के चलते कई बार अपवादों का सामना करना पड़ता हैं। हाल ही में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें क्रूरता की सारी हदें पार हो गई। यहां एक महिला की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद भी उसके शव को फांसी की सजा दी गई। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला ने अपने पति की हत्या कर दी थी। जानकारी दी कि महिला का पति ईरान का खुफिया अधिकारी था। ईरान में आंख के बदले आंख का कानून है, इसलिए महिला की सास को ये अधिकार दिया गया कि वह अपने बेटे की मौत का बदला ले सके। चीन के बाद ईरान दूसरा ऐसा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा फांसी दी जाती है। जाहरा के वकील ने इसे अमानवीय प्रक्रिया बताया और कहा कि जाहरा से पहले 16 और लोगों को फांसी चढ़ाई जानी थी। जाहरा को अपनी मौत का इंतजार करना था।

महिला का पति महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था। महिला के वकील ने जानकारी दी कि जाहरा दो बच्चों की मां है और उससे पहले 16 लोगों को फांसी पर चढ़ाया जाना था। वकील ने जानकारी दी कि तनाव और डर की वजह से जाहरा की फांंसी के तख्ते पर जाने से पहले ही दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई। वकील ने दावा किया कि प्रशासन किसी भी तरह से जाहरा को फांसी पर चढ़ाना चाहता था ताकि उसकी सास अपने बेटे की मौत का बदला ले सके। बता दें कि ईरान में कड़े शरिया कानून की वजह से ऐसा किया गया। महिला के वकील ने बताया कि जाहरा की मौत दिल का दौरा पड़ने पर हो गई थी लेकिन इसके बाद भी उसे फांसी दी गई।