7 साल के बच्चे ने खिलौनों के डिब्बे में मिली बंदूक से खुद को मार ली गोली

अमरीका में उपनगरीय मिनीपोलिस में सात वर्षीय एक बच्चे ने अपने घर पर खिलौनों से भरे एक बक्से में मिली बंदूक से खुद को गोली मार ली। बंदूक में गोलियां भरी हुई थीं। मां ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक वह हैंडगन बच्चे के खिलौने के डिब्बे से उसे मिली थी। पुलिस को प्लेमाउथ के अपार्टमेंट से यह सूचना गुरुवार दोपहर 3 बजे (स्थानीय समय) दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को केयारिस सैमुअल्स के सिर में गोली लगने की बात पता चली। पुलिस ने आज बताया कि जिस वक्त बच्चों को बक्से से बंदूक मिली उस वक्त बच्चों के साथ कोई बड़ा शख्स मौजूद नहीं था।

केयारिस ने जब दुर्घटनावश खुद को गोली मारी उस वक्त बाकी बच्चे बाहर थे। घटना के तुरंत बाद बच्चे की मां घर पहुंची। प्लायमाउथ के पुलिस प्रमुख माइकल गोल्डस्टीन ने बताया कि बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बक्से में बंदूक कहां से आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बंदूक के मालिक को पकडऩे की कोशिश में जुटी है।