हरियाणा में आए 9655 नए संक्रमित जबकि 12 मरीजों की मौत, 62016 पहुंचा सक्रिय मामलों का आंकड़ा

हरियाणा में कोरोना घातक बनता जा रहा है जहां हर दिन के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। बीते दिन शुक्रवार को 9655 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 12 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में आए 9655 नए मामलों में केवल नूंह और पलवल ही एक ऐसा जिला है, जिसमें कोरोना केसों की संख्या 50 से नीचे है। गुरुग्राम में 3509 और फरीदाबाद में 911 केस आए। 21 जनवरी को 43,003 लोगों के सैंपल लिए गए। 21 जनवरी को 12 लोगों की मौत हुई है। गुरुग्राम में 3, यमुनानगर में 4, नूंह में 2, फरीदाबाद में 1,करनाल में 1, पानीपत में 1 की मौत हुई है।

प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 62,016 है। प्रदेश में 21 जनवरी को 928 लोग प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर और आईसीयू में दाखिल हैं। 20 जनवरी को 867 मरीज दाखिल थे। 61 मरीजों की संख्या बढ़ गई। हरियाणा में चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, महेंद्रगढ़ और पलवल ऐसे जिले हैं, जहां अस्पतालों में कोई मरीज दाखिल नहीं है। बाकी 17 जिलों में मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। गुरुग्राम में 300, पंचकूला में 110 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं, जो सबसे ज्यादा है।

देश में कोरोना : 3.35 लाख नए केस के साथ 21 लाख के पार हुए कोरोना एक्टिव केस, 482 मौतें

देश में शुक्रवार को 3 लाख 35 हजार 393 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.41 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 482 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमित 3.41% कम हुए हैं। फिलहाल देश में 21.05 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं।