7वें वेतन आयोग : इन 20 लाख कर्मचारियों के जीवन में सरकार ने भरे रंग, ग्रेच्युटी बढ़ाने का लिया फैसला

होली से पहले केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के जीवन में खुशियों के रंग भर दिए है। केंद्र सरकार जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी बढ़ाने का फैसला लिया है। ग्रेच्युटी बढ़ाने के फैसले को लेकर 24 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इस नोटिस की माने तो जवाहर नवोदय विद्यालय समिति में कार्यरत कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 29 मार्च 2018 से बढ़ाई गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले से जवाहर नवोदय विद्यालय समिति में कार्यरत 20 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसका लाभ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो 1 जनवरी 2004 से ज्वॉनिंग किये हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एरियर के साथ दिया जाएगा।

बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से यह फैसला ग्रेच्युटी एक्ट 1972 के तहत लागू लिया गया है। ग्रेच्युटी लागू होने के साथ ही केंद्र सरकार एनवीएस पेमेंट सिस्टम वापस भी लिया जा रहा है। ग्रेच्युटी से जुड़ी अधिक जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारी संस्थान से प्राप्त कर सकेंगे।

न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का है इंतजार

वही केंद्रीय कर्मचारी पिछले कई वर्षों से अपने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी तक इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कर दिया जाएगा। लेकिन 2019 आम चुनाव के बाद भी इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया गया। फिर खबर थी कि केंद्र सरकार दिवाली 2019 से पहले न्यूनतम वेतन पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है लेकिन उस समय भी इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।