देश में पिछले 24 घंटे में मिले 70,984 नए कोरोना मरीज, 1.19 लाख ठीक हुए; एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10 लाख से कम

देश में नए कोरोना मरीजों के मिले की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते दिन यानी रविवार की बात करे तो 70,984 नए कोरोना मरीज मिले। 3,922 लोगों की मौत भी हुई। 1 लाख 19 हजार 469 मरीज ठीक भी हुए। बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,485 की कमी आई इसके साथ ही देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख 68 हजार 961 हो गई है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई। आपको बता दे, 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 कोरोना एक्टिव मरीज थे, फिर इसमें गिरावट आने लगी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.81 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.74 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.72 लाख

पिछले 24 घंटे में 34.84 लाख वैक्सीन की डोज लगी

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 34 लाख 84 हजार 239 डोज लगाई गई। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 तक पहुंच गया।

डेल्टा वेरिएंट ने धरा नया खतरनाक रूप

कोरोना के डेल्टा वेरियंट (B.1.617.2) की वजह से देश में दूसरी लहर आई। वहीं, अब वैज्ञानिकों को इस डेल्टा वेरिएंट के ज्यादा म्यूटेंट वर्जन के फैलने की आशंका है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि भारत में सबसे पहले मिला कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट अब और भी संक्रामक AY.1 या डेल्टा+ में म्यूटेट कर चुका है। ये नया म्यूटेंट एंटीबॉडी कॉकटेल (Antibody Cocktail) को भी बेअसर करने में सक्षम है। मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल फिलहाल कोरोना वायरस के इलाज में सबसे कारगर बताया जा रहा है।

यह हैं प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन 10,442 लोग संक्रमित पाए गए। 7,504 लोग ठीक हुए और 2,771 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 58.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.1 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.55 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 459 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,858 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। अब तक 9.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,311 लोगों की मौत हो चुकी है। 13,677 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 452 लोग संक्रमित पाए गए। 1,221 लोग ठीक हुए और 51 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.71 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,786 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 8,986 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन 455 लोग संक्रमित पाए गए। 1,063 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,997 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 10,249 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 308 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,260 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,822 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 7,441 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 277 नए मामले सामने आए। 780 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,552 लोगों की मौत हो गई। 4,251 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली
में बीते दिन 255 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 376 लोग ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.02 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,823 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,466 मरीजों का इलाज चल रहा है।