UP News: दिवाली पर कानपुर में फूटा जीका बम, मिले 56 और संक्रमित; मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिवाली के दिन जीका बम फूटा है। आज एक साथ 56 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। आज नए मामले मिलने के बाद शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 91 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने संक्रमितों को फोन कर घर पर ही रहने की सलाह दी है। इलाज स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी में कराएगा। नेशनल वायरोलॉजी सेंटर पुणे से आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ तो सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक आज जिन 56 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है उनमे 21 महिलाएं और पुरुषों की संख्या 35 है। चपेट में आने वालों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उम्र के लोग शामिल हैं। बुधवार की तरह दिवाली वाले दिन यानी गुरुवार को भी संक्रमित पाए गए ज्यादातर मरीज हरजेंदर नगर और एयरफोर्स परिसर के हैं। सर्वाधिक प्रभावित आदर्श नगर मोहल्ला है, यहां जीका वायरस के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। पोखरपुर से 4 पॉजिटिव मिले हैं। लालकुर्ती से 1, मोतीनगर से 1, अशर्फाबाद से 1, कृष्णा नगर में महिला, हरजेंदरनगर से भी नए संक्रमित पाए गए हैं।