दिल्ली : आज रही साल की सबसे कम कोरोना संक्रमण दर जबकि मृत्युदर काफी ऊपर

कोरोना की दूसरी लहर ने राजधानी दिल्ली में एक समय तांडव मचा रखा था जो स्थिति अब संभलती नजर आ रही हैं। आज शुक्रवार को इस साल सबसे कम संक्रमण दर रही। आज 79,168 नमूनों की जांच में 44 नए संक्रमित मिले हैं जिसके मुतबिक संक्रमण दर 0.06 फीसदी रही। लेकिन संक्रमितों की तुलना में मौतों की संख्या काफी अधिक रही। 5 मौतों के साथ आज के दिन की मृत्युदर करीब 9 फीसदी रही। वहीँ आज 41 लोग स्वस्थ हुए जिसके बाद सक्रिय मरीज घटकर 516 रह गए हैं। इनमें से 170 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 300 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 02 रोगियों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 79,168 नमूनों की जांच की गई है। कुल जांच में 55,106 आरटी-पीसीआर से और 24,062 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,36,623 हो गई है, जिनमें से 14,11,042 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,065 है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन 271 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 40 लाख सैंपल की जांच हो गई है।