बिहार : चाचा ने हैवानियत दिखाते हुए बनाया 8 साल की भतीजी को अपनी हवस का शिकार, पकड़ा गया आरोपी

बिहार के बेगूसराय में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां 40 वर्षीय चाचा ने हैवानियत दिखाते हुए अपनी ही 8 साल की भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। घटना के दौरान बच्ची घर में अकेली थी और माता-पिता मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। इसी बीच मौका देख कुकर्मी चाचा घर में घुस अंदर से दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची के चीख की आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग जुट गए और बच्ची को छुड़ाया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी चाचा की जमकर पिटाई कर दी।

परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में फुलवरिया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने मामले की पुष्टि की। बताया कि शिकायत मिली है बच्ची बहुत छोटी है। जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। और जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज है। आरोपी बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के ग्रामीणों ने बेहोशी के हाल में बच्ची को बाहर निकाला। पीड़िता के पिता ने कहा कि सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंचा तो उसके बेटी की स्थिति बेहद खराब थी। उसे इलाज के लिए तेघड़ा PHC में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में चचेरा चाचा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी का पहले से ही गंदे आचरण का है। उन्होंने बताया कि आठ साल पहले उसके गलत आचरण से परेशान होकर उसकी पहली पत्नी आत्महत्या कर ली थी। जिसका मामला आरोपी के ऊपर अब भी चल रहा है।