श्रीगंगानगर : संक्रमण कम हों एक साथ थमने लगा माैताें का सिलसिला, 200 मरीज हुए रिकवर

रविवार काे 33 काेराेना राेगी ही मिले। जिले में रविवार को 200 कोरोना रोगी रिकवर हुए। अब एक्टिव रोगियों की संख्या 959 रह गई है। भर्ती रोगियों की संख्या में भी कमी आई है। काेराेना के नए राेगी मिलने के साथ-साथ अब माैताें का सिलसिला भी कम हुआ है। जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में दौलतपुरा निवासी कोरोना रोगी एक महिला की मौत हो गई।
पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह चौहान के अनुसार जिला अस्पताल में शाम तक 73 रोगी भर्ती थे। इसमें से 46 रोगी ऑक्सीजन पर थे। अब अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत कम हो रही है। जिले के कोविड अस्पतालों में 884 बेड क्षमता की तुलना में 208 रोगी भर्ती हैं। इसमें से 676 बेड खाली पड़े हैं। अब बेड ऑक्यूपेंसी कम होकर 23.52 प्रतिशत ही रह चुकी है। ऑक्सीजन सुविधायुक्त 513 बेडों में से 183 पर ही रोगी भर्ती थे। रविवार तक जिले में 19016 राेगी मिल चुके हैं। इसमें से 18049 रिकवर हो चुके हैं। अब रिकवरी प्रतिशत 94.91 प्रतिशत हो चुका है।राजस्थान को मिलने लगी कोरोना से राहत, 904 नए संक्रमित, 25 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर ने अपना कहर दिखाया था जो अब थमता नजर आ रहा हैं। गिरते संक्रमण के साथ राजस्थान में रविवार को महज 904 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। 53284 सैंपल में से संक्रमितो का यह आंकड़ा सामने आया हैं। सबसे खास बात यह है कि राजधानी जयपुर को छोड़कर बाकी 32 जिलों में 100 से भी कम नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इनमें 12 जिले ऐसे है, जहां अब नए मरीजों की संख्या 10 से भी कम रह गई है। वहीं, गत 24 घंटे में प्रदेश में 25 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। लेकिन राजस्थान के 20 जिलों में कोरोना से एक व्यक्ति ने भी दम नहीं तोड़ा। इससे पहले शनिवार को 942 केस और 32 मौतें हुई थी।