बिहार के समस्तीपुर में हुए दर्दनाक हादसा, मकान ढहने से गई 3 लोगों की जान, तीन बच्चों की हालत गंभीर

बिहार के समस्तीपुर में बारिश का दौर जारी हैं जिसका असर आम लोगों के जनजीवन पर काफी पड़ रहा हैं। इसका एक नजारा सामने आया रविवार को विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के हेतिमपुर गांव से जहां मकान ढहने से 3 लोगों की जान चली गई जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित परिवार के घर के बाहर जुटने लगी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजय कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों को आपदा विभाग के तहत तत्काल 60 हजार रुपए की नगद सहायता राशि प्रदान किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को 4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान करने की मांग की।

रविवार देर रात ईंट-मिट्टी व खपरैल का बना मकान अचानक गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार, परिवार से 6 लोग एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर की छत और दीवार गिर गई। मलबे में सभी छह लोग दब गए। दबने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 3 बच्चों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान गांव के ही उमेश राय की पत्नी राम सखी देवी (68 वर्ष) कैलाश राय की पत्नी सोनिया देवी (32 वर्ष) उसकी बेटी स्नेहा कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों कैलाश राय की पुत्री गुड्डी कुमारी, नेहा कुमारी व पुत्र गणेश कुमार शामिल है।