श्रीगंगानगर : फंदे से लटका मिला युवक का शव, नहीं हो पाया आत्महत्या के कारणों का खुलासा

अनूपगढ़ में सोमवार को एक 24 साल के युवक ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। युवक का नाम दलीप कुमार हैं जो कि अपने भाई के साथ रहता था। भाई काम से बाहर गया हुआ था। सुबह आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी अनुसार, घटना अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 20 की है। सोमवार सुबह कुछ लोग दलीप के घर पहुंचे। दरवाजा नहीं खोलने पर अंदर देखा तो शव फंदे से लटका था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिससे आत्महत्या का खुलासा नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक नशे का आदी था।बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता जोधपुर जिले में रहते हैं। यहां सिर्फ दलीप और उसका भाई रहते थे। जो यहां काम करने आए थे। मृतक यहां ड्राइवर का काम करता था। वहीं, छोटा भाई मोबाइल शॉप में काम करता है।