हरियाणा : नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों का ग्रामीणों ने किया विरोध, बीच में ही छोड़नी पड़ी इबादत

हरियाणा के हिसार जिले के गांव ढाणा कलां में शुक्रवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां जलघर में 20 लोग इबादत कर रहे थे और उस दौरान ग्रामीणों ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों का विरोध किया और उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया। हालांकि नमाजियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके चलते उन्हें नमाज बीच में ही छोड़नी पड़ी। अब इस घटना का विडियो वायरल हो रहा हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास इस बारे में कई शिकायत नहीं आई है।

वीडियो के मुताबिक, जलघर में करीब 20 लोग नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उसी समय गांव के कुछ लोग वहां पहुंचते हैं और उनको सरकारी जगह पर नमाज नहीं पढ़ने के लिए कहते हैं। दूसरे पक्ष के लोग कहते हैं कि वह एरिया में धान की रोपाई करने के लिए आए हुए हैं और हांसी जा रहे थे, लेकिन हांसी तक पहुंचने से पहले ही सुबह की नमाज का टाइम हो गया, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए वह जलघर में खाली व एकांत स्थान देखकर नमाज पढ़ने लग गए। खुदा की इबादत ही कर रहे हैं, इसमें गलत क्या है। लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे और उन्हें नमाज पढ़ने नहीं थी। इसके बाद सभी नमाजी बीच में ही नमाज छोड़कर चले जाते हैं।