बांसवाड़ा : बेखौफ बदमाशों ने रेकी कर बनाया एक मकान को निशाना, 9 ताले ताेड़ किए नकदी-जेवर चाेरी

शहर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं और बेखौफ बदमाश रात के अंधेरे में अपने गलत मंसूबों को कामयाब करने में लगे हुए हैं। बीती रात भी कुछ बदमाशों ने खाटू श्याम मंदिर से हाउसिंग बाेर्ड मार्ग पर स्थित कृष्णा काॅलाेनी निवासी अमित अग्रवाल के सूने मकान में चाेरी की। सुबह उठने पर चाेरी का पता चला। चाेर 9 ताले ताेड़कर अंदर घुसे। पास के मकान से सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर पता चला कि छह-सात बदमाशों ने मिलकर वारदात की। सूचना पर सुबह काेतवाली से पुलिस माैके पर पहुंची और केस दर्ज किया।

सबसे पहले रात 2 बजकर 7 मिनिट पर एक बदमाश बाइक पर अाया। उसने आस-पास रैकी कर किसी तरह का काेई खतरा नहीं दिखने पर अपने साथियों काे इशारा किया। इसके तत्काल बाद गिरोह के छह अन्य सदस्य वहां पहुंचे व मकान का ताला ताेड़ भीतर घुस गए। यह गिरोह सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर वापस बाहर निकला। चाेरी किए सामान काे बाइक सवार अपने साथी काे साैंप दिया, जिसे लेकर वह रवाना हाे गया। पीछे-पीछे गिरोह के अन्य सभी सदस्य पैदल चलते हुए फरार हाे गए। इस वारदात में चाेर अपने साथ अनेक स्वर्णाभूषण, कपड़ाें सहित अन्य सामान व दाे लाख रुपए की नकदी चुरा ले गए हैं।