हरियाणा : 14 कोरोना मौतों के साथ इस महीने 81 पर पहुंचा आंकड़ा, पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सभी कार्यालय

हरियाणा में कोरोना के हालात सुधरते दिखाई दे रहे हैं जहां आज लगातार दूसरा दिन हैं जब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2000 से नीचे आया है। आज शनिवर को प्रदेश में 1980 नए केस सामने आए। वहीँ आज 3247 लोगों ने कोरोना में जंग जीती हैं। इसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केस 15573 रह गए हैं। वहीँ आज प्रदेश में 14 मरीजों की जान गई हैं। शनिवार को गुरुग्राम, पानीपत, पंचकूला, अंबाला, भिवानी, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और चरखी दादरी में एक-एक मौत हुई, जबकि सिरसा, यमुनानगर और कैथल में दो- दो मरीजों की मौत हुई है। माह के शुरुआती 5 दिनों में 81 मौतें हो चुकी है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.30 प्रतिशत तक पहुंच गया और पॉजिटिविटी रेट घटकर 6.12 प्रतिशत पहुंच गया है।

आज के आंकड़ों की बात करें तो गुरुग्राम में 682, फरीदाबाद में 253, सोनीपत में 127, पंचकूला में 17, हिसार में 117, करनाल में 24, पानीपत में 17, अंबाला में 55, सिरसा में 57, रोहतक में 52, यमुनानगर में 62, भिवानी में 73, कुरुक्षेत्र में 60, महेंद्रगढ़ में 39, जींद में 23, रेवाड़ी में 68, झज्जर में 55, फतेहाबाद में 15, कैथल में 25, पलवल में 19, चरखी दादरी में 50, नूंह में 13 केस मिले।

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत नई गाइडलाइन जारी की। जिसके तहत सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। उपायुक्त की अनुमति से 100 लोगों की गेदरिंग की जा सकती है। सभी एंटरटेनमेंट पार्क और एग्जीबिशन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेंगे।